पद्मश्री पं. जोशी 'ब्राह्मण रत्न उपाधि से सम्मानित
श्री परशुराम जयंती उत्सव समिति मुम्बई द्वारा परशुराम प्रकटोत्सव धूमधाम से बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री पं. चिरंजीलाल जोशी (पूर्व महाप्रबंधक, मुम्बई अस्पताल) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. एमपी. शर्मा ने की। इस अवसर ९० वर्षीय पं. चिरंजीलाल जोशी को ब्राह्मण रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ. दीपक जोशी एवं डॉ. नूतन शर्मा को ब्राह्मण गौरव उपाधि से विभूषित किया गया। गौड़ ब्राह्मण संघ मुम्बई के पूर्व अध्यक्ष पं. बजरंगलाल शर्मा एवं विश्व ब्राह्मण संघ उल्लासनगर के अध्यक्ष पं. विश्वनाथ जोशी का भी शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ. अनिल शर्मा, पं. गुलजारीलाल शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था सचिव पं. रामेश्वर जोशी ने अतिथि परिचय दिया। इस मौके पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन अतिथियों ने किया। प्रारंभ में पं. रामावतार उपाध्याय, पं. रामेश्वर जोशी, पं. श्रीराम शर्मा, पं. प्रेम शर्मा, पं. शिव व्यास आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी वक्ताओं ने ब्राह्मण एकता पर बल दिया। प्रांत व भाषा की दीवार तोड़कर सभी वर्ग-उपवर्गों के संगठित होने का आह्वान किया। इस मौके पर पं. श्यामलाल शर्मा, पं. शंभूदयाल शर्मा, पं. अशोक शर्मा, पं. अशोक व्यास, पं. प्रकाश शर्मा, पं. अमरसिंह शर्मा, पं. रूपेश शर्मा, पं. दामोदर तिवारी, पं. मनोज शर्मा, पं. बच्चूलाल शर्मा, पं. केशव शर्मा, पं. जय शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पं. श्रीराम शर्मा ने किया। आभार पं. रामेश्वर जोशी ने माना। कार्यक्रम पश्चात सभी ने सुस्वादु व्यंजनों का लुत्फ उठाया।